भाजयुमो मनाएगी काला दिवस, मुख्यमंत्री का जलाया जाएगा पुतला: रणजीत सिंह राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 15 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से इस दिन को काला दिवस के तौर पर मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका जाएगा। उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने प्रैस विज्ञप्ति में दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि दो साल पहले जनता से विभिन्न लोकलुभावने वादये करके सत्ता में आई कैप्टन सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है तथा प्रदेशवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ यह प्रदर्शन होगा और इसमें समस्त कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि रोष प्रदर्शन शास्त्री मार्किट स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here