भारतीय संस्कृति का आधार है भगवान राम: चौधरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में सनातन धर्म सभा की तरफ से आयोजित शोभायात्रा दौरान पूर्व सांसद संतोष चौधरी ने विशेष तौर पर शामिल होकर श्री राम नवमी की बधाई दी। मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान राम भारतीय संस्कृति का आधार है।

Advertisements

भगवान राम ने इस जगत को वेदों की पालना करने व मयार्दित जीवन जीने की असीम मिसाल दी है। स्वयं की भावनाओं व इच्छाओं का त्याग कर उन्होंने अपने कर्म और सत्य का साथ दिया। हम सभी को भी भगवान राम को अपना आदर्श मानते हुए, उनकी संस्कृति का अनुसरण करते हुए जीवन यापन करना चाहिए।

संतोष चौधरी ने कहा कि मिनी काशी कहे जाने वाले होशियारपुर में अक्सर हर त्योहार और पर्व उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं जोकि शहरवासियों के लिए गर्व की बात है। शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए उन्होंने प्रबंधन व प्रशासन को भी बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here