महिंद्र गिलजियां की ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका के प्रधान के रूप में हुई ताजपोशी

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। कांग्रेस पार्टी की ओर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका के कार्यकारी प्रधान महेंद्र सिंह गिलजियां को पूर्णकालिक रूप से कांग्रेस की कमान दिए जाने पर एक प्रभावशाली ताजपोशी समागम के दौरान कांग्रेस वर्करों की एक बड़ी इकत्र्ता न्यूयॉर्क में देखने को मिली। कार्यकारी प्रधान के रूप में पार्टी प्रति निभाई अच्छी सेवाओं को देखते हुए पार्टी ने महेंद्र सिंह गिलजियां को पूर्णकालिक तौर पर ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका का प्रधान नियुक्त किया । इस अवसर पर महेंद्र सिंह गिलजियां ने कांग्रेसी पार्टी के प्रधान राहुल गांधी, पार्टी के ओवरसीज डिपार्टमेंट के चेयरमैन सैम पित्रोदा व हिमांशु व्यास सचिव ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। आज के समागम में अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हुए पार्टी वर्करों ने कांग्रेस को मजबूत करने का प्रण लिया। समागम के दौरान बोलते हुए डा. सुरेंद्र सिंह मल्होत्रा पूर्व प्रधान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने कहा महेंद्र सिंह गिलजियां इंडियन ओवरसीज अमेरिका के शुरूआती सदस्यों में से एक हैं और इन्होंने अमेरिका में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत की है। उन्होंने कहा मेहनत व वफादारी के कारण ही वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं ।

Advertisements

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह गिलजियां यहां अमेरिका में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं वहीं के इनके बड़े भाई संगत सिंह गिलजियां हलका विधायक उड़मुड़ के रूप में पार्टी के लिए पंजाब में दिन रात एक कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान जॉर्ज इब्राहिम, सुध प्रकाश व रमन सिंह ने महेंद्र सिंह गिलजियां की ताजपोशी के अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया। इस अवसर पर बोलते हुए महेंद्र सिंह गिलजियां ने कहा कि वह पार्टी हाई कमांड की ओर से दी गई हर जिम्मेवारी को पूर्णता निभाएंगे और अमेरिका में पार्टी को और ऊंचा ले जाने के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे ।

उन्होंने कहा कि वह नए सदस्यों को कांग्रेस के साथ जोडऩे की कोशिश करेंगे और लोकसभा चुनाव के दौरान अमेरिका से एक विशेष प्रचार मिशन भारत के लिए भेजेंगे । उन्होंने पार्टी की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करते रहने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here