महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के लिए मोदी सरकार ने सुनिश्चित की है 50 प्रतिशत भागीदारी: पार्षद मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनीति एवं हर क्षेत्र में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी को सुनिश्चित बनाया है। जिसके चलते आज महिला सशक्तिकरण को और बल मिल रहा है। आने वाले समय में महिलाओं को बूथ स्तर पर जोडऩे के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे, जिसके प्रति चंडीगढ़ में आयोजित हुई तीन राज्यों की भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया रहारके ने प्रेरित किया।

Advertisements

उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा जिला होशियारपुर की प्रधान पार्षद मीनू सेठी ने बैठक में भाग लेने उपरांत दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पंजाब के अलावा हरियाणा एवं चंडीगढ़ के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों में महिला शक्ति की अहम भूमिका निभाने पर बल दिया गया तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा अहम कार्य करे। इसके साथ-साथ महिला मोर्चा को सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए जन-जन तक पहुंच करने की अपील की गई, क्योंकि आज लोग सोशल मीडिया के साथ बहुत संख्या में जुड़े होने के चलते सरकार की उपलब्धियों को उन तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। पार्टी के सथ महिलाओं को जोडऩे के लिए मोदी सरकार ने जो कार्य किए हैं उन्हें मातृ शक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक परिवार के साथ संपर्क साधा जाए ताकि महिलाएं बूथ स्तर पर कार्य करें इस बात को यकीनी बनाया जा सके, क्यंकि महिलाएं ही समाज को बनाती हैं।

पार्षद सेठी ने कहा कि बैठक में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं जैसे उज्ज्वला, सुकन्या, बेटी-पढ़ाओ-बेटी-बचाओ, जनधन सहित बहुत सारी योजनाएं हैं जिनके बारे में लोगों को जागरुक किया जाना जरुरी है ताकि वे इनका लाभ लेने के साथ-साथ इनके प्रति दूसरों को भी जागरुक कर सकें। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्षा को जिला महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और इसे और बढ़ाने का आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here