मानव कल्याण के लिए अवतार लेती हैं महान विभूतियां: साध्वी गरिमा भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: डा. ममता। श्री भगवान परशुराम सेना की तरफ से जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में केशो मंदिर में सात दिवसीय श्री राम कथामृत का भव्य आयोजन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है। श्री राम कथा के पांचवे दिन श्री ब्राह्मण सभा के पंजाब प्रधान घनश्याम लाल शर्मा मुख्यमेहमान थे। श्रीराम कथा के पांचवे दिन मुख्य यजमान चीफ पैट्रन अजय ऐरी और पवन पासन थे। जबकि ज्योति प्रज्जवलित करने की रस्म जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, स्वामी सज्जानानंद जी, साध्वी रूक्मणि भारती जी, धर्म प्रचारक प्रमुख्य विश्व हिंदू परिषद बठिंडा के अश्विनी शुक्ला, ब्राह्मण सभा प्रगति के एडवोकेट सुनील पराशर, समाज सेवक विजय अरोड़ा, नवजोत शर्मा, अमरपाल काका, पार्षद मोहन लाल पहलवान, संदीप सैनी, मुकेश डावर, शाखा बग्गा, परशुराम सेना के जनरल सेक्रेटरी अक्षय पराशर, कौंसलर सरबजीत सिंह, केसी शर्मा, अरविंद, बलवंत और वीना चोपड़ा ने निभाई।

Advertisements

इस दौरान अपने संबोधन में श्री ब्राह्मण सभा के पंजाब प्रधान घनश्याम लाल शर्मा ने ऐसे आयोजन के लिए श्री परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को बधाई दी और कहा परशुराम सेना की तरफ से ऐसे कार्यक्रम करवा लोगों को धार्मिक सुत्र में जोडऩे का प्रयास सराहनीय है। इस दौरान जिला प्रधान आशुतोष शर्मा की तरफ से गणमान्यों को सम्मानित किया। उन्होंने शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने श्री राम कथा में परशुराम सेना का भरपूर सहयोग गया।
पांचवे दिन की कथा की शुरूआत करते साध्वी गरिमा भारती ने श्रीराम जी के क्रांतिकारी रूप के बारे में बताया। उन्होनें बताया कि किस प्रकार राम जी मुनियों की हड्डियों का ढेर देख कर प्रण करते है कि मैं पृश्वी को राक्षसों से विहिन करूंगा जब-जब भी महान विभूतियां इस धरा पर आती है तो वो प्रण लेती है। समाज को सुंदर बनाने का ऐसा ही प्रण महाराज जी ने भी लिया समाज को बदलने का उसे सुधारने का उसके निर्माण का। महाराज जी ने भटके हुए युवाओं को सही मार्ग दिखाया कथा व्यास ने बताया जब जब भी संसार रूडीवादिताओं, अंधविश्वासों के अंधकार से ग्रस्त हुआ, तब तब तत्ववेता ब्रह्यनिष्ठ सदगुरूओं ने समाज की डोर को थामा है और युग को नव दिशा प्रदान की है।

अंत में प्रभु की पावन आरती में साध्वी रूक्मणि भारती, साध्वी राजङ्क्षवदर भारती, साध्वी धर्मा भारती, साध्वी शिप्रा भारती, एडवोकेट सुनील प्रशर प्रधान बाह्ममण सभा,श्री किशोर कुमार गायक, डा.संजीव बक्शी,मनदीप शर्मा,राजीव शर्मा,सुरिंदर कुमार बिटन, राविंदर अरोड़ा, डा.कमल चौधरी, वनीता, विजय लक्ष्मी, राजिंदर कुमार, हरीश कुमार, प्रिंस विज, श्री भगवान परशुराम सेना व हिंदू संघ के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे। श्रीराम कथा के पांचवे दिन भी श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here