मानव सेवा आई.टी.सी. में हुआ सैमिनार, महिला शक्ति को मतदान के लिए किया जागरूक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन के दिशा निर्देशों पर महिला शक्ति को आगामी लोकसभा चुनावों में भागीदार बनाने के लिए मानव सेवा आई.टी.सी. में एक सैमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सपना सूद, हरविंदर सिंह, प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, मनदीप सिंह तथा नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश सैनी रिसोर्स पर्सन के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर सपना सूद ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है। इसलिए चुनावों के दौरान भी उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए ना केवल स्वयं आगे आना चाहिए बल्कि अपने परिवार को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अपनी मतदान प्रतिशत ज्यादा रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि आजादी के बाद से भारत में सरकारों का गठन मतदान की शक्ति से होता है। इस मौके पर प्रिंसिपल रेखा रानी, सुप्रीडेंट, राजकुमार, सर्बजीत हरप्रीत कौर ,दर्शना, हरविंदर सिंह तथा अमरीक सिंह भी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here