मामला देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का: नीरज भारती पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत

इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अजय शर्मा। इंदौरा के हिन्दू संगठनों ने नीरज भारती के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में एक शिकायत पत्र दिया और उस पर मामला दर्ज करने की मांग की। ज्ञात रहे कि रविवार को शिक्षा विभाग के पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती ने एक सोशल मिडिया पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने कथित तौर पर हिन्दू देवी देवताओं के लिए अपमानजनक शब्द लिखे थे। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों में काफी रोष हुआ। इस गलत टिप्पणी के कारण हिन्दू संगठनों ने इंदौरा थाना में इक_ा होकर एक शिकायत पत्र थाना इंदौरा में दिया और नीरज भारती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisements

पुलिस को दिए शिकायतपत्र में लोगों ने कहा कि नीरज भारती की टिप्पणियों से समाज में गलत संदेश जा रहा है, जिससे समाज में माहौल तनावपूर्ण बन रहा है। पूर्व सी.पी.एस. समाज में अशांति व वैमनस्य फैलाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जाचं शुरु कर दी है।

खुद को घिरता देख नीरज भारती ने अपने किए पर यू-टर्न लेते हुए सैनिकों के सम्मान की बात की लेकिन फिर हिन्दू संगठनों को आंतकवादी बोल गया। नीरज भारती, पूर्व सी.पी.एस का कहना है कि हम सैनिकों के साथ खड़े हैं, देश के साथ हैं। लेकिन भगवा आतंकवादियों के खिलाफ हैं, जो धार्मिक लड़ाईयां लगवाते हैं और हिंदू- मुस्लिम करते फिरते हैं। जहाँ तक सवाल देवी देवताओं पर टिप्पणी का है तो उनका कहना तो यह है कि 33 करोड़ देवी देवता किस काम के अगर उनके होते हुए भी हमारे जवान शहीद हों।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री सुनील दत्त उर्फ बिट्टू ने कहा कि यह व्यक्ति हमेशा ऐसा ही बोलता है। इस समय इसको सैनिकों और देश के साथ खड़ा होना चाहिए और यह गलत टिप्पणी कर रहा है। सरकार से मांग की जाती है कि इस पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कंवर ने कहा कि पूरा देश जवानों की शहादत पर शोकग्रस्त है और नीरज भारती ऐसी टिप्पणी कर रहा, जिससे समाज का माहौल तनावपूर्ण होगा, जिसे हम कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस पर सरकार कड़ी कार्यवाही करे।

शिव सेना के इंदौरा के विधानसभा सीट के उम्मीदवार लक्ष्मण दास ने कहा कि नीरज भारती पहले भी अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा है और अब इसने देवी देवताओं पर टिप्पणी करके धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस विभाग इस पर कार्यवाही नहीं करता तो वे इस पर कार्यवाही के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी, क्योंकि उक्त व्यक्ति की टिप्पणी से समाज में गलत संदेश गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत समिति राजेन्द्र पठानिया उर्फ राजू ने कहा कि नीरज भारती की इस तरह की भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here