मोदी के कुशल नेतृत्व में हर 15 दिन में लांच हो रही है जनहित योजना: विजय सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर जिला भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने अपने बेहतरीन चार साल देश वासियों की सेवा को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय में हर 15 दिन में एक घोटाला सामने आता था, जबकि मोदी के राज में 15 दिनों में एक नई योजना देश वासियों के कल्याण के लिए लांच की जा रही है तथा उसे जमीनी स्तर पर लागू भी किया जा रहा है, जिनका लाभ आज देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी को उनके जन्म दिवस पर सच्चा उपहार यही होगा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता कांग्रेस के कुप्रचार का जवाब मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाकर दें।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद एवं मेयर शिव सूद ने भी अपने विचार पेश किए और सभी को श्री मोदी के जन्मदिवस की बधाई दी। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिंदर पाल मान, नितिन गुप्ता नन्नू, अनिल हंस, नीति तलवाड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महिला मोर्चा अध्य्क्ष मीनू सेठी, मैडम कुलवंत कौर, जसवंत कौर, मण्डल प्रधान अश्निवी गैंद, रमेश ठाकुर मेछी, अशोक शोकि, अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया इंचार्ज अखिल सूद, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, विपन वालिया, महिंदर पाल धीमान, डा. इंद्रजीत शर्मा, समर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here