मोदी के जुमलों ने देश का विनाश और जनता का जीना किया दूभर: विनोद राय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। पैट्रोल और डीजल की निरंतर बढ़ती कीमतों पर हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2.5 रुपये कम करके जनता र जो एहसान किया गया, वह भी किसी जुमले से कम नहीं था। दो-चार दिन तक कीमतें कम करने का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार के मंत्रियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके बाद निरंतर बढ़ रही कीमतों की जानकारी हालिस करनी जरुरी नहीं समझी। अन्यथा मोदी भक्ति में डूबे भाजपाईयों को जनता की समस्या भी दिखती। उक्त बात प्रदेश कांग्रेस के कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मोदी के जुमलों ने देश का विनाश और जनता का जीना दूभर कर रखा है। जिसके चलते सारा देश 2019 का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय पूरे देश में पैट्रोल-डीजल की मामूली सी बढ़ी कीमतों पर हो-हल्ला करने वाले भाजपा मंत्रियों एवं नेताओं के मुख पर ताला लग चुका है और वे खुलकर इसका विरोध करने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे जनता की आवाज उठाएंगे तो उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। जिसके चलते मोदी की हां में हां मिलाकर वे भी जनता के जले पर नमक छिडक़ने का काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here