लायन जगदीश अग्रवाल के सिर विधिवत रूप से सजा प्रधान का ताज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। लायसं क्लब प्रीत शपथ ग्रहण समारोह प्रधान रजिंदर बांसल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बतौर मुख्यातिथि के तौर पर लायन एस.के. पुंज जिला गर्वनर तथा लायन गुरमीत सिंह मक्कड़, इस्ट्रालिंग अधिकारी एवं बी.डी.जी. डिस्टिक गर्वनर-1 तथा लायन जी.एस. सेठी, लायन अश्विनी शर्मा, जनक सिंह, लायन हरीश बांगा, लायन कैलाश सिंगला पी.डी.जी. विशेष तौर पर उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।

Advertisements

लायन प्रदीप गुप्ता ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इसके उपरांत नवनिर्वाचित प्रधान लायन जगदीश अग्रवाल को मुख्यातिथि के तौर पर गैबल भेंट कर उन्हें विधिवत रूप से प्रधान के पद से नवाजा दया। इसके बाद इंस्टालिंग अधिकारी लायन गुरमीत सिंह मक्कड़ ने नवनिर्वाचित टीम सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई तथा सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर लायन एस.के. पुंज डी.जी. ने कहा कि लायन क्लबों के सदस्य विश्व भर में समाज सेवा का जो कार्य कर रहे हैं उसके प्रति आम लोगों का भी विश्वास बढ़ा है। उन्होंने क्लब सदस्यों को 24 घंटे समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

लायन गुरमीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि लायन सदस्य क्लब को अपने तक ही सीमित न रखें बल्कि और सदस्यों को भी क्लब के साथ जोडक़र समाज सेवा का दायरा बढ़ाएं। नवनिर्वाचित जगदीश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को और बुलंदियों पर पहुंचाएंगे और नए सदस्यों को जोडऩे का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था उसके मेहनती सदस्यों के सहयोग से ही आगे बढ़ती है और हमारे क्लब का प्रत्येक सदस्य पूरी तरह से मानवता को समर्पित है। उन्होंने क्लब की गतिविधियों को और भी तेजी से बढ़ाने का आश्वासन दिया।

क्लब की तरफ से मुख्यातिथि एस.के. पुंज तथा अन्य मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायन आज्ञापाल सिंह साहनी, लायन रजिंदर बांसल, लायन रणजीत राणा, लायन राजेश बांसल, संजीव अरोड़ा, विवेक गुप्ता, राजन गुप्ता, रविंदर रवि, सुरिंदर गुप्ता, डी.पी. सोनी, इंजी. विनोद कुमार, गुरमीत सिंह, कपिल भल्ला, नीरज सिंगला, लायन एस.के. गोयल, भुपिंदर सिंह गग्गी, कैलाश चंद्र, रवि कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here