लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए जनता उत्साहित: संतोष चौधरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिस प्रकार देश के बड़े राज्यों राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में जनता ने कांग्रेस को डोर सौंप दी है, उसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनावों में भी जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पूरी तरह से उत्साहित है। यह विचार पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों की पूरे देश में छाप पड़ी है तथा जनता बिना किसी भ्रम में आए कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए 2019 का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रही पंचायती चुनाव में भी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों की जीत होगी। यह तो मात्र एक शुरुआत है तथा कांग्रेस की बड़ी जीत से केन्द्र में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है और वे पहले से भी अधिक मेहनत के साथ अभी से रण में जूझ चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों का अनुसरन करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा, गुरबचन कौर, चन्नी, संतोष कुमारी, कैलाश रानी, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, रोहित खुल्लर तथा रोहित कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here