वरिष्ठ कांग्रेसी हमारे आदर्श हैं, इनके आशीर्वाद से हम आगे बढ़ रहे हैं: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। किसी भी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के आदर्श एवं मार्गदर्शन होते हैं तथा इनके आशीर्वाद से ही कार्यकर्ता पार्टी को आगे ले जाने में सक्षम बनते हैं। इसलिए इनका सानिध्य व मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसी भगवान से प्रार्थना है। उक्त बात कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने व्योवृद्ध कांग्रेसी नेता डा. रणजीत सिंह से भेंट करने दौरान उनका कुशलक्षेम जानने दौरान कही।

Advertisements

-कैबिनेट मंत्री ने वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता डा. रणजीत सिंह से की भेंट, जाना कुशलक्षेम

श्री अरोड़ा ने कहा कि डा. रणजीत कांग्रेस के वह पक्के सिपाही हैं, जिन्होंने कई उथार चढ़ाव देखे तथा आज हम सभी के मार्गदर्शक के रुप में हमारा हाथ थाम हमें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव अपने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा है तथा हरेक कार्यकर्ता को प्रेरणा दी है कि पार्टी के स्तंभ इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आदर्शों को अपनाएं तथा पार्टी हित में कार्य करें। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद सुरिंदर सिद्धू, ध्यान चंद ध्याना, विकास सहदेव व अन्य ने भी डा. रणजीत सिंह से भेंट की व उनके स्वास्थ्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here