विकास का दूसरा नाम मोदी: मलिक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देश का चौकीदार इतना सख्त और ईमानदार है कि देश को लूटने वाले सारे चोर एकसाथ उस चौकीदार को हटाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन देश की जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना कर ऐसे लूटेरों से देश सुरक्षित करेगी। उक्त विचार पंजाब भाजपा के अध्यक्ष श्वेत मलिक ने होशियारपुर के डेरा बाबा चरणशाह के हाल में जिला अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान कहे।

Advertisements

इस बैठक में लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के विधानसभा हलका फगवाड़ा, बुल्थ, होशियारपुर के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ प्रमुख शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर प्रदेश भाजपा सचिव, सुभाष शर्मा फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश हनी होशियारपुर के मेयर शिव सूद, मेयर फगवाड़ा अरुण खोसला के अलावा कपूरथला के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी प्रदेश एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष डा. दिलबाग राय, कमल चौधरी जिला महामंत्री विनोद परमार निपुण शर्मा जिला कपूरथला के महामंत्री अनुराग कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस बैठक कि शुरुआत में प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों की हाजरी लगवाई।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि पार्टी अगर इतने बड़े मुकाम पर पहुँची है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से, जिन्होंने बूथ स्तर तक काम करके नया इतिहास रचा था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को नया काम सौंपा है और वो है अबकी बार सौ के पार। पंजाब के भाजपा कार्यकर्ता इस काम को भी सहर्ष स्वीकार करते है और मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में पंजाब अहम योगदान देगा। श्री मलिक ने कहा कि 24 फरवरी को अमृतसर में होने वाले बूथ सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे। सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ प्रमुखों की उस कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक है। बैठक को अविनाश राय खन्ना, विजय सांपला, तीक्ष्ण सूद, सोम प्रकाश आदि ने भी संबोधित किया। मेयर शिव सूद ने आए हुए प्रदेश नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस समागम के दौरान जिला महामंत्री निपुण शर्मा ने मंच का संचालन बखूबी निभाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here