विजिलेंस के जाल में फंसा आर.टी.ओ, 10 लाख की रिश्वत देते रंगे हाथ धरा

ऊना(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। ऊना के मैहतपुर में विजिलेंस ने नालागढ़ के आर.टी.ओ. ओम प्रकाश पुरी को 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आर.टी.ओ. पर पिछले दिनों विजिलेंस ऊना ने दफ्तर में घूस लेने का केस दर्ज किया था। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने मैहतपुर में उन्हें 10 लाख रुपए के साथ ट्रैप किया।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश पुरी ने अपने खिलाफ दर्ज मामले की जांच को हल्का करने और उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच न करने के लिए विजिलेंस टीम को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने का ऑफर दिया। इस पर विजिलेंस की टीम ने आर.टी.ओ. को रंगेहाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत मंगलवार सुबह मैहतपुर में 10 लाख रुपये देना तय हुआ था।

इसी दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विजिलेंस ऊना की टीम ने आर.टी.ओ. ओम प्रकाश पुरी को 10 लाख रुपये के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 8 तथा 12 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश किया जाएगा। ए.एस.पी. विजिलेंस सागर चंद ने मामले की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here