विवाहित ने निगला जहर: विवाहिता और उसके गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक विवाहिता जोकि 8 माह की गर्भवती थी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में पारिवारिक कलह के चलते कोई जहरीली वस्तु निहलने से महिला व उसकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से इलाके में सनसनी व शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति, सास एवं ससुर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार हवनप्रीत कौर पुत्री रछपाल सिंह निवासी कंगमाई का विवाह दिसंबर 2017 में हरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी डडियां खुर्द के साथ हुई थी। शादी के विवाह से दाज-दहेज को लेकर उसे तंग परेशान किया जाने लगा। जिसके चलते उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे होशियारपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे किसी अन्य अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार हवनप्रीत 8 माह की गर्भवती थी और उसकी कोख में पल रहे उसका बच्चे की भी मौत हो गई, जोकि बेटा था। थाना हरियाना पुलिस ने हवनप्रीत के पारिवारिक सदस्यों के बयान पर उसके पति हरप्रीत सिंह, ससुर अवतार सिंह व सास रेशम कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here