शहर के 50 स्थानों पर लगाए जाएंगे 150 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब सरकार जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है, इस लिए प्रदेश से अपराध के खात्मे के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह विचार कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने होशियारपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान रखे। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए 40 लाख रुपये की लागत से शहर के 50 स्थानों पर 150 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी. जे. इलेनचेलियन, ए.डी.सी (जरनल) अनुपम कलेर भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा कहा कि जिलाधीश ईशा कालिया व एस.एस.पी. जे. इलेनचेलियन ने शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के लिए उन्हें प्रपोजल दी थी, जिसे उन्होंने तुंरत स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि लगभग ढाई महीने में शहर के अलग-अलग स्थानों पर अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा और आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा। सुंदर शाम अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शहर में सर्वे करवाया गया, जिसके अंतर्गत थाना सिटी, थाना माडल टाऊन व थाना सदर के अंतर्गत आते कुल 50 स्थान चुने गए हैं, जहां 150 अत्याधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे जो कि रात में भी होने वाली गतिविधि को बहुत अच्छे तरीके से कवर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसका एक कंट्रोल रु म पुलिस लाइन में बनाया जाएगा जहां पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और किसी अनहोनी घटना होने पर तुरंत संबंधित थाने व पी.सी.आर. टीम को सूचित किया जा सकेगा।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से शहर सार्वजनिक स्थान, स्कूल, कालेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौक आदि कवर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी कैमरे लगने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, स्कूल कालेजों के पढऩे जाने वाली छात्राओं, धार्मिक समागमों के अलावा धार्मिक स्थानों की सुरक्षा तो सुनिश्चित बनेगी है वहीं सडक़ दुर्घटना,चोरी, चैन स्नेचिंग जैसी वारदात पर भी लगाम लगेगी। इस दौरान एस.एस.पी. जे. इलेनचेलियन ने कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी कैमरे आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस के लिए बहुत सहायक साबित होंगे। इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण नंबरदार कैप्टन करम चंद, पार्षद सुरिंदर पाल सिद्धू, पार्षद सरवन सिंह, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच नरवीर नंदी, पूर्व पार्षद खरैती लाल कतना, बिल्ला दिलावर, शादी लाल के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here