शिकारी की गोली लगने से अजय घायल, मामला दर्ज

logo latest

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर उपमंडल के खनौली नाला में शिकार करते समय एक युवक को छर्रे लग गए। इससे युवक जख्मी हो गया। जख्मी हालत में पीडि़त को सी.एच.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बंदूक से गोली चलने से गांव में हडक़ंप मच गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र सुजानपुर के खनौली नाला में हुई इस घटना में अजय कुमार पुत्र दुनी चंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र होशियार सिंह उम्र 35 साल निवासी खनौली ने शिकायत दर्ज करवाई कि संजीव कुमार पुत्र किक्कर सिंह उम्र 38 साल गांव खनौली ने अपनी टोपीदार बंदूक से अजय कुमार को खनोली नाला के पास शिकार करते हुए गोली से घायल कर दिया। गोली उसके कंधे पर लगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। एस.पी. रमनकुमार मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here