शिव सेना बालठाकरे आल इंडिया कामागार यूनियन ने गठित की हिमाचल प्रदेश में कमेटी

इंदौरा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। शिव सेना आल इंडिया सिक्योरिटी कामगार यूनियन ने हिमाचल प्रदेश के जसूर कस्बा में एक मीटिंग की। इस मीटिंग के दौरान नई कामगार कमेटी गठित की गई। इसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश के संयोजक लक्ष्मण दास ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र के द्विवेदी ने उद्धव ठाकरे के दिशा निर्देशों पर प्रदेश का संयोजक बना दिया है अब वह सारे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कमेटियों का गठन करेंगे। उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता हैं उन्हें आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि वे प्रदेश की हर पंचायत में गौ शालाएं खुलवाएंगे तथा इसके साथ ही गरीब जनता की मदद करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान लक्ष्मण दास ने कहा कि अभी तक उन्हें 2019 चुनाव लडऩे का कोई भी आदेश नहीं हुआ है जब उन्हें कोई भी आदेश जारी किया जाएगा तो वह प्रैस वार्ता में इसकी जानकारी आवश्य देंगे। इस दौरान लाभ सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया। इस मौके पर लाभ सिंह ने कहा कि वह कामगार यूनियन शिवसेना प्रदेश संयोजक के दिशानिर्देशों पर काम करेंगे इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत व ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे।

इस दौरान मलकीत सिंह ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और हर व्यक्ति की समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयत्न करेंगे। इस अवसर पर शिवसेना आल इंडिया कामगार यूनियन द्वारा राम कृष्ण को प्रदेश का महासचिव बनाया गया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनका संगठन कामगारों के साथ है और उनकी हर समस्या का हल करने के लिए प्रयत्न करेंगे।

इस बैठक में लाभ सिंह को प्रदेश सचिव, अविनाश सिंह को जिला अध्यक्ष, अरुण सिंह को जिला अध्यक्ष, राम कृष्ण को प्रदेश जरनल सचिव, निशात शर्मा को तहसील अध्यक्ष, मलकित सिंह को प्रैस महा सचिव, रोशन लाल को बलॉक प्रधान इन्दौरा, संजीव कुमार को सचिव इन्दौरा नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here