श्री सती माता मंदिर में 22वां वार्षिक भंडारा 16 मार्च को

logo latest

होशियारपुर/हरियाना(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। श्री सती माता मंदिर गांव शेरपुर वाले पुल के नजदीक हरियाना में 22वां वार्षिक भंडारा 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए मेहरू परिवार ने बताया कि 16 मार्च दिन शनिवार को सुबह 10 बजे श्री रामायण पाठ आरंभ होगा।

Advertisements

17 मार्च दिन रविवार को श्री रामायण पाठ का विश्राम होगा। इस उपरांत हवन यज्ञ होगा तथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री राम चरित मानस संकीर्तन मंडल होशियारपुर द्वारा भजन कीर्तन से श्रद्धालुओं को प्रभुचरणों से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here