स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

होशियारपु (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया प्रभारी सुमेश सोनी की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सोनी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश को तकनीक की दुनिया के साथ जोड़ा था, जिस पर चलते हुए आज देश तकनीक और कम्प्यूटर की दुनिया में विश्व में अपने झंडे बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपना बलिदान दिया था।

Advertisements

इस मौके पर अशोक शर्मा, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, नरेश कुमार, वरिंदर वैद, ब्रह्मशंकर जिम्पा, नरिंदर कुमार पराशर, अशोक मेहरा, तिलक राज चौहान, सुरेश कुमार पार्षद, सतपाल बग्गा तथा हरदियाल सिंह आदि मौजूद थे ने भी स्व. गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here