हादसा: सोनालीका के समीप जालंधर के कैलाश नगर और अमन नगर निवासी चेतन व संजीव घायल, हालत गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर सोनालीका के समीर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सोनालीका की एम्बुलैंस से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरु करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार शुक्रवार को देर सायं सोनालीका के समीप मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सोनालीका की एम्बुलैंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान चेतन कपूर निवासी कैलाश नगर जालंधर एवं अमन नगर निवासी संजीव के तौर पर हुई। जानकारी अनुसार चेतन के पिता महेश कपूर को हादसे की जानकारी फोन पर दी गई। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here