होशियारपुर भाजपा का गढ: भंडारी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर लोकसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट है। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और लग्न से सींचा है। यह विचार प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व होशियारपुर लोकसभा प्रभारी राजिंदर भंडारी ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते कहे।

Advertisements

जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजय सूद की अगुवाई में जिला कार्यालय, शास्त्री मार्किट में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश की ओर से राजिंदर भंडारी जिन्हें होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी लगाया गया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, मेयर शिव सूद भी उपस्थित थे। कार्यकत्र्ताओ को अपने संबोधन में श्री भंडारी ने कहा कि होशियारपुर लोकसभा सीट हमेशा भाजपा के लिए परंपरागत रही है। यहां के कार्यकर्ता लग्न और मेहनत से भाजपा के लिए काम करते है। इन्ही कार्यकर्ताओं के दम पर जिला होशियारपुर भाजपा का गढ़ बना है, कैसे भी हालात हुए हो लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने कभी हौंसला नही हारा। इस बार भी 2019 में दोबारा होशियारपुर की सीट शानदार तरीके से जीत कर केंद्र की झोली में डालेगी।

श्री भंडारी ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख के साथ साथ पन्ना प्रमुख तक बना कर बढिय़ा तरीके से चुनाव लड़ कर ही सीट जीती जाएगी। जिसके लिए जिला टीम आज से ही तैयारी शुरू कर दे। जिला नेतृत्व ने श्री भंडारी को शॉल देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर निपुण शर्मा, मीनू सेठी, अर्चना जैन, कुलवंत कौर, सुधीर शर्मा, रमेश ठाकुर, अश्वनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी, संतोख सिंह, ओंकार चाहलपुरी, नितिन गुप्ता नन्नू,नीति तलवाड़, संजू अरोडा, अश्विनी विग, मनजिंदर सियान, महिंदर पाल धीमान, चंद्रशेखर तिवाड़ी, रणजीत राणा, जिन्दू सैनी, चिंटू हंस, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया,कमलजीत बांसल,जसवंत कौर,रंजीत चौधरी,शाम सुंदर दत्ता,अमरजीत पिदा,अजय चोपड़ा,यशपाल शर्मा,विनय कुमार,हरमेश लाल,समरजीत सिंह,चन्द्रकान्ता दत्ता,धीरज ऐरी,जसबीर सिंह,देसराज,रामदेव यादव,हरदयाल भट्टी,रविंदर फौजी व शाम सैनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here