31 दिनों में 327 स्थानों पर पहुंचा भाजपा का रथ

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भाजपा द्वारा पूरे देश मे चलाए गए भारत के मन की बात-मोदी के साथ रथ यात्रा अभियान के हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र के प्रभारी नरेन्द्र अत्री ने बताया कि ‘‘भारत की मन की बात मोदी के साथ’’ रथ यात्रा अभियान जो हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र मे 5 फरवरी को ऊना से प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा हरी झंण्डी देकर शुरू किया गया, 8 मार्च को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है।

Advertisements

इस दौरान रथ हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र के तहत आने वाले 5 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 31 दिनों में 327 स्थानों पर पहुंचा, एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार के साथ, आमजनमानस की मोदी सरकार से आशाओं के बारे में भी जाना। नरेन्द्र अत्री ने बताया कि इस अभियान के द्वारा ससंदीय क्षेत्र की जनता मे एक तरफ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से खासी प्रभावित दिखी।

वहीं दूसरी तरफ हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र के युवा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा अपने ससंदीय क्षेत्र के लिए शुरू किए गए। सांसद मोबाईल अस्पताल योजना, सांसद खेल महाकुम्भ एवं सांसद विश्व भ्रमण मेधावी छात्र योजना ने भी आम जनमानस के मन को छुआ हैं। यही नही सासंद अनुराग ठाकुर द्वारा जिस तरह अपने कार्यकाल मे अपने ससंदीय क्षेत्र की जनता के पक्ष के साथ-साथ राष्ट्र से जुडें मसलों का जिस तरह सासंद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया, ससंदीय क्षेत्र की जनता ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

नरेन्द्र अत्री ने बताया कि ससंदीय क्षेत्र के कोने-कोने से लोगों ने रथ पर मौजूद टैबलेट एवं सुझाव पेट्टी के माध्यम से अपने मन की बात प्रधानमंत्री को भेजी। उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र, शिमला ससंदीय क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देश में 300 रथ, भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here