900 करोड़ से होगा कंडी का विकास, सांपला व तलवाड़ के प्रयासों से केन्द्र ने जारी किया फंड

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। केन्द्र सरकार ने कंडी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए 900 करोड़ रुपये जारी किए, जिसमें सिंचाई के लिए पानी की वितरण प्रणाली, ऊर्जा स्त्रोतों की उत्पत्ति आदि प्रमुख है, पर प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते यह कार्य शुरु नहीं हो रहे।

Advertisements

इस संबध में उत्तर पूर्वी क्षेत्र व राज्य विकास मंत्री डा. जतिन्द्र सिंह को जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने इस समस्या का हल करने की अपील की। सांपला ने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई योजनाएं अधर में अटकी है। इस मौके पर पंजाब यूथ डिवेलप्मेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड ने कहा कि कंडी के लोग बहुत सी मुश्किलों से जूझ रहे है, पर प्रदेश सरकार का इस और ध्यान न होने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।

प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए उतर पूर्वी क्षेत्र व राज्य विकास मंत्री डा. जतिन्द्र सिंह ने कहा कि वो संबंधित लोगों को इस संबधी निर्देश दे कर उनका समाधान जल्द से जल्द निकालेगें। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं का लाभ सही समय पर सही लोगों को मिले, इसके लिए सरकार बचनबद्द है। इस मौके पर विशिष्ट एडवोकेट आर.पी. धीर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here