फूड एंड सप्लाई विभाग के कर्मी पर हमला, गोली लगने से गंभीर घायल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। रविवार सुबह चंडीगढ़ में एक अज्ञात युवक द्वारा फायरिंग कर फूड एडं सप्लाई विभाग के कर्मी को गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फूड एंड सप्लाई विभाग के कर्मी अमरीक सिंह (48) निवासी सैक्टर-22डी चंडीगढ़ जोकि गुरुद्वारा से माथा टेक घर लौट रहे थे को गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल अमरीक सिंह को पीजीआई पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात रविवार को सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। अमरीक सिंह मोहाली स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग में कार्यरत है।

Advertisements

रविवार तडक़े वह पत्नी के साथ गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी घर में चली गई थी जबकि अमरीक उक्त सैक्टर के मकान नं 3938 के पास पहुंचे थे इस दौरान मास्क पहने एक युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिनी जांघ पर लगी जिससे अमरीक बुरी तरह घायल हो गए। जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर गाड़ी में फरार हो गया। शोर के बाद आस-पास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद इस घटना संबंधी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया होगा।

वारदात के बाद सैक्टर-17 थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की आयु करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक खोल भी बरामद किया। जिसके आधार पर सैक्टर-17 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here