पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा महिला मोर्चा मंत्री अरोड़ा को देने निकली चूडिय़ां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष अर्चना जैन की प्रधानगी में भाजपा कार्यालय रेलवे रोड में रखी गई मीटिंग के दौरान भारी संख्या में एकत्रित हुई महिलाओं ने जिसमें विशेष तौर पर प्रदेश महिला मोर्चा उपाअध्यक्ष नीति तलवाड़ तथा प्रभारी राकेश सूद भी उपस्थित थी ने भारतीय जनता पार्टी के झंडो के साथ नारे लगाते हुए स्थानीय मंत्री अरोड़ा के निवास की ओर कूच किया। पुलिस द्वारा सेशन चौक पर लगाए गए नाके पर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोका गया, जिस पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच काफी खींचातानी हुई।

Advertisements

अंत में मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को देने के लिए लाई गई चूडिय़ां अरोड़ा तक पहुंचने के लिए पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दी गई। इस मौके पर भाजपा महिला नेत्रियों ने कहा कि कैप्टन सरकार के राज़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अभी तक सैंकड़ों महिलाएं झपट मारों की शिकार हो चुकी है। चोरियां, डकैतिया निरंतर हो रही है तथा अपराधी पुलिस की पहुंच से के बाहर हैं। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था के अंतर्गत भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। होशियारपुर में भाजपा के कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के दौरे में होशियारपुर पहुंचने पर किसान के बहाने कांग्रेसियों व असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह खरल डाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर में घुस कर इन असमाजिक तत्वों ने गोबर फेंका तथा अन्य अपराध किये। मलोट में प्रेस कांफ्रैंस करने आये अबोहर के विधायक अरुण नारंग पर कातिलाना हमला हुआ।

इन सभी बातों से स्पष्ट है कि पंजाब सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपना नियंत्रण खो चुकी है। इसलिए महिला मोर्चा अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायकों तथा मंत्रियों को घर बैठे रहकर चूडिय़ां पहनने के लिए देने जा रही हैं। अर्चना जैन ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था की स्थिति जल्द न सुधरी तो महिला मोर्चा अपने प्रदर्शनों को और उग्र करेंगी। इस मौके पर बिंदू सूद, इंदु सूद, त्रिशला शर्मा, एडवोकेट प्रिया, हेमलता विग, रीता, गीतिका अरोड़ा पार्षद, रिचा, सीता देवी, सुरेखा, गुरमिंदर कौर, परमजीत कौर, सुरिंदर पाल कौर, शिवानी शर्मा,सुनीता, मंजू बाला, रिचा,तेज कौर, रानी, राजिंदर कौर, आशा देवी, परमजीत कौर, नवराज सिंह, विनय रानी,शशी, सुनीता, प्रीत, पूजा सभरवाल, रजनी,पूजा, रजनी, रजनी भट्टी, रजनी बाला आदि भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here