होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम की फाइनांस कमेटी की नवनियुक्त सदस्या पार्षद रजनी डडवाल ने साफ किया कि उन्हें थोड़ा रोष था कि निगम में जनरल वर्ग की अनदेखी की गई है। लेकिन उन्हें इस बात का भी एहसास है कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा शहर व कार्यकर्ताओं की भलाई के लिए जो भी कार्य कर रहे हैं वह ठीक हैं तथा वे उनके साथ हैं।
पार्षद डडवाल ने कहा कि उन्हें रोष था जो उन्होंने जाहिर किया, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उन्होंने पार्टी छोड़ी है या किनारा किया। वे पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर सेवा कर रही हैं और करती रहेंगी। क्योंकि, उनका सारा परिवार कांग्रेस को समर्पित हैं व रहेगा।
उन्होंने कहा कि अरोड़ा जी ने जो किया अच्छा किया तथा उन्हें उनके साथ किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। वह वार्ड वासियों की सेवा और पार्टी की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगी। उनके पार्टी छोडऩे या कोई पद छोडऩे संबंधी उड़ाई जा रही अफवाहों का खण्डन करती हैं।