भाजपा के मंडल प्रधान सुभाष की प्रधानगी में की गई पार्टी के उम्मीदवारों की नियुक्ति

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), प्रवीन सोहल। तलवाड़ा के गांव जंडोर हार में भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान डा. सुभाष बिट्टू की प्रधानगी में पार्टी के उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक बीबी सुखजीत कौर साही विशेष तौर पर पहुंची। बैठक में शामिल लोंगों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रधानों के चुनाव किए गए।

Advertisements

इस दौरान महिला मोर्चा मंडल की प्रधान मंजु बाला, किसान मोर्चा के प्रधान तिलक राज, उंकार सिंह को एस.सी. मोर्चा और विनोद म_ू को युवा मोर्चा का मंडल प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक बीबी सुखजीत कौर साही ने बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाबी सभ्यता और पंजाब का सत्यानाश कर दिया है। 2017 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सिरमौर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों के साथ झूठे वायदे करके सत्ता हासिल कर ली। घर-घर जाकर नौजवानों को रोजगार देने के फार्म भरे, बजुर्गों को बुढ़ापा पैंशन 2500/रूपय देने का वायदा, बच्चों को स्मार्ट फ़ोन देने का झूठा वायदा, आटा दाल स्कीम के साथ चीनी, पत्ती, देसी घी, शगुन स्कीम 51000/रूपय देने का ऐलान।

ऐसे झूठ बोलकर सरकार बनने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जोकि चार साल में कभी पंजाब की जनता के बीच नहीं गए और न ही कोई ऐसा विकास करवाया पर यह जरूर है कि पंजाब में शरेआम गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार , रिश्वतखोरी, माइंनिग माफिया, शराब माफिया, बलात्कार जैसे केस रोज़ाना देखने को मिल रहे हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने परिवार के साथ आलीशान बंगलों में ऐशो आराम की जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके वरिष्ठ मंत्री व सरकार के नशे में चूर होकर अपनी मनमानियां कर रहे हैं। गरीब लोगों के साथ धक्केशाही और नाजायज पर्चे किए जा रहे है। किसानों की आड़ में काग्रेंसी गुंडों द्वारा भाजपा के सीनियर नेता, विधायक और वर्करों के साथ मारपीट की जा रही है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पूरे पंजाब को खत्म कर दिया है. नशों का कारोबार एवं दसूहा विधानसभा के ब्लॉक तलवाड़ा में दिन-रात क्रैशर चल रहे है। पूरा प्रशासन कुंभकर्णीय नींद सोया हुआ है। कंडी क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। पानी का स्तर बहुत गिर चुका है और विधायक को जनता की कोई प्रवाह नहीं है। विधायक को उन नाजायज धन्धों की चिंता है यहां उनको मोटा मुनाफा होता है।

विधायक के साथ रहने वाले कुछ ऐसे लोग है जो इलाके की आम जनता और अधिकारियों को विधायक की पूरी धौंस दिखाते है। तलवाड़ा भाजपा मंडल प्रधान डा. सुभाष बिट्टू ने कहा कि वह अपनी पार्टी के समूह वर्करों को साथ लेकर घर-घर मोदी द्वारा किए कामों का प्रचार करेंगे। इस मौके पर विभिन्न गाँवों के लोग हाजिर हुए। इस समय पूर्व भाजपा मंडल प्रधान अशोक सभ्रवाल, मास्टर मुहिंदर मिठ्ठ्ू गोलडी, जसवीर सिंह राणा, रामसरूप जोशी, ओंकार सिंह, कुलजीत सिंह, तीलक राज, अवतार, दीपक शर्मा, सुरज कटोच, सतपाल राणा, किरण बाला, कमला, सोवा जोशी, अनुराधा, शशी बाला, किरण कटोच, रेनू शर्मा आदि भारी गिनती में गांवों के वर्कर मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here