गेंहू के खरीद सीजन दौरान मंडियों में महामारी की रोकथाम के लिए गोदरेज की तरफ से ज़िला प्रशासन को सैनेटाईज़र भेंट

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)।गेंहू के खरीद सीजन के दौरान मंडियों में कोविड -19 महामारी की रोकथाम के लिए ज़िला प्रशासन की सहायता करने के उद्देश्य से गोदरेज कंपनी की तरफ से आज सैनेटाईज़र के पैक डी.एफ.एस.सी. नरिन्दर सिंह के सुपुर्द किये गए।

Advertisements

और ज्यादा जानकारी देते हुए डी.एफ.एस.सी. नरिन्दर सिंह ने बताया कि गोदरेज कंपनी लिमिडेट के डी.जी.एम. अनिल कोल, फील्ड अधिकारी सूरज सोनी और डिस्ट्रीब्यूटर क्रिशन बल्ल की तरफ से कोविड -19 के मद्देनज़र गेहूँ के खरीद सीजन के दौरान मंडियों में उपयोग के लिए सैनीटाईज़र के पैक भेंट किये गए हैं।

उन्होंने इस नेक कार्य के लिए कंपनी के आधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गोदरेज की तरफ से यह सेवा मंडियों में अपनी फ़सल लेकर आने वाले किसानों समेत मज़दूरों, आढतियों और अन्य के लिए सुरक्षा कव्च के तौर पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी पूरी एहतियात इस्तेमाल करते हुए गेहूँ की खरीद के कार्य को पूर्ण किया  जा रहा है और मंडियों में सैनेटाईज़र, मास्क, पल्स आकसीमीटर और थर्मल स्कैनर आदि की व्यवस्था पहले ही की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here