डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती पर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली ने मनाया “संविधान बचाओ दिवस”

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा प्रधान हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति डा. अम्बेडकर चौंक, नज़दीक बस स्टैंड होशियारपुर को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान प्रधान संघा ने जानकारी देते हुये बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की ओर से अम्बेडकर जी के जन्मदिन को सारे भारत में ’’संविधान बचाओ दिवस’’ के तौर पर मनाया जायेगा।

Advertisements

प्रधान संघा ने कहा कि डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की ओर से लिखे संविधान के मुताबिक ही रजवाड़ा शाही से ज़मीने हथिया कर किसानों को दी गईं थी। पहले किसान इन ज़मीनों के मालिक नहीं थे, मुजाहरे ही होते थे पर अम्बेडकर के संविधान बनने के बाद ही ज़मीनों के मालिक बने। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने डाक्टर अम्बेडकर के बनाये संविधान को दरकिनार करके 3 ऐसे काले कानून बनाये हैं जो किसानों की मालकी का अधिकार छीन कर कॉर्पोरेट घरानों को दे रही है। इन काले कानूनों का नुक्सान किसानों के इलावा मज़दूरों, मुलाज़मों, दुकानदारों तथा अन्य वर्र्गाे को ही होगा। इसके इलावा किसानों ने इस संघर्ष में रिटायर्ड मुलाज़मों के नेताओं प्रधान राजिन्द्र सिंह आज़द ने मोदी सरकार का सख्त विरोध करते हुये कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले वायदा किया था कि देश को बिकने नहीं दूंगा, न बेचूंगा पर इसके उल्ट 50 से भी अधिक सरकारी महकमें अपने चहेते कार्पोरेट घरानों को बेच दिये हैं तथा अन्य बेचने की तैयारी की जा रही है। अम्बेडकर के संविधान के कारण गरीब बच्चों को पढऩे का अधिकार मिलता था पर मोदी सरकार ने आर.एस.एस. तथा भाजपा के कहने पर मनु का संविधान लागू करके सौ साल पीछे लेकर जाने की योजना बनाई है। आज देश का प्रत्येक वर्ग जाग गया है तथा वो संविधान बचाओ महिंम में दाखिल हो रहा है। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की ओर से सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर अन्य किसान नेता सुखपाल सिंह काहरी, कुलभूषण प्रकाश सैनी, शिव कुमार नारा, सतनाम सिंह बस्सी, ज्ञान सिंह भलेठू, अशोक कुमार शर्मा पट्टी, किशन सिंह गगनौली, दिलबाग सिंह काहरी, गुरदयाल सिंह हुक्ड़ां, मंगत सिंह, मनजीत सिंह फतेहगढ़, दलबीर सिंह काहरी तथा लखविन्द्र सिंह लक्खी ने भी केन्द्र सरकार के विरूद्ध नारेबाज़ी की और प्रण किया कि अगले विधासभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here