आजाद किसान कमेटी दोआबा 1 मई को मनाएगी मज़दूर दिवस, भाजपा नेताओं का गांवों से किया जायेगा बाईकाट: संघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आजाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की ओर से सुतैहरी रोड होशियारपुर के धरने का 200वां दिन होने पर प्रधान हरबंस सिंह संघा विशेष रूप से उपस्थित हुये। प्रधान संघा ने सुतैहरी रोड धरने के प्रधान सुखपाल सिंह काहरी की सराहना करते हुये बताया कि इनकी मेहनत तथा दृढ़ता के कारण ही यह 200 दिन पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि रिलायन्स शोरूम केे अधिकारियों ने धरनाकारियों को कई तरह से डरा धमका कर शोरूम खुलवाने की कोशिश की पर किसान, संघर्ष मोर्चा दिल्ली के आदेशों के मुताबिक डटे रहे। बारिश तथा तूफानों का सामना भी किया लेकिन डांवाडोल नही हुए। प्रधान हरबंस सिंह संघा तथा सुखपाल सिंह काहरी ने संयुक्त जानकारी देते हुये बताया कि पहली मई 2021 को मज़दूर-दिवस है इसलिए इस धरने पर 1 मई को मज़दूर दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि शिकागों में मज़दूर-डे मनाने का फैसला किया गया था। उस दिन से ही मज़दूरों के 8 घंटे काम करने का कानून पास किया गया था। पहले मज़दूर की मज़दूरी करने की कोई समय निश्चित नही था। पर आज भारत की सरकार ने इस कोरोना महामारी की आड़ में जहां किसानों के लिए तीन काले कानून बनाये वहीं मज़दूरो के लिए भी चार कानून बनाय हैं जो किसानों के संघर्ष में दबे हुये हैं। मज़दूरो के लिए यह कानून इतने घातक है कि फैक्टरी/कारखाने का मालक बगैर नोटिस दिये 200 मज़दूरों की छूट्टी कर सकता है। दूसरे नम्बर पर 8 घंटे की बजाये 12 घंटे काम करने का समय होगा उसके बाद ओवरटाईम दिया जायेगा।

Advertisements

तीसरे नम्बर पर मज़दूर की मज़दूरी 268 रूपए होगी। चौथे कानून के मुताबिक उसकी सुनवाई नही होगी। भाजपा सरकार तथा आर.एस.एस की यह चाल है कि किसान तथा मज़दूर को अपना गुलाम बनाकर रखा जाये। पर अब किसान/मज़दूर इनकी चालों को कामयाब नहीं होने देगे। सुखपाल सिंह काहरी ने पंजाब सरकार की निंदा करते हुए कहा कि मंडियों में बारदाने की कमी होने के कारण किसानों की कनक रुल रही है जबकि सरकार के अधिकारी तथा नेता बयान दे रहे हैं कि सब कुछ ठीक-ठाक है, जबकि हकीकत कुछ और ही है। इस धरने पर बैठे किशन सिंह गगनौली, शाम सिंह मोनाकलां, मंगत सिंह, हरबंस सिंह संघा, दिलबाग सिंह काहरी, सतनाम सिंह बस्सी, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, गुरदयाल सिंह, ज्ञान सिंह भलेठू, ज्योति सरूप शर्मा, अश्विनी कुमार, सुखपाल सिंह काहरी, धर्मजीत, दिलबाग सिंह काहरी, हरदयाल सिंह भरत, मनजीत सिंह फतेहगढ़ तथा लखविन्द्र सिंह लक्खी ने मोदी की भाजपा सरकार के विरूद्ध नारेबाज़ी की और प्रण किया कि भाजपा नेताओं का गांवों से बाईकाट किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here