शिवपुरी में बुजुर्ग महिला ने निगला ज़हरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस, हरपाल लाडा। हरियाणा रोड स्थित शिवपुरी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब वहां पर एक बुजुर्ग महिला (76) ने कथित तौर पर कोई जहरीली चीज़ निगल ली और उसकी तबीयत खराब होने उसने उल्टियां करनी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद शिवपुरी के सेवकों ने महिला को पानी आदि पिलाया व एंबुलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Advertisements

जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला जिसकी पहचान गुरमीत कौर निवासी न्यू सिविल लाईन होशियारपुर के तौर पर हुई है, आज सुबह करीब 10 बजे शिवपुरी में आई तथा सीढियां चढक़र सेल्फ पर बैठ गई। उसी दौरान उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली तथा उल्टियां करनी शुरू कर दी।

महिला की तबीयत खराब देख मौके पर मौजूद शिवपुरी के इंचार्ज मास्टर विजय कुमार, वहां मौजूद अश्विनी शर्मा व अन्य सेवादारों ने महिला को पानी आदि पिलाया व एंबुलेंस को सूचना देकर सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी अनुसार अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। बुजुर्ग महिला ने ऐसा क्यों किया इस संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here