पंजाब के राज्यपाल ने दो पी.पी.एस.सी. सदस्यों को आनलाइन ढंग से शपथ दिलाई

The Stellar News Logo

चंडीगढ़, 4 मई: पंजाब के राज्यपाल और यू.टी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने आज पंजाब राज भवन में आयोजित एक आनलाइन समारोह में श्री जसकिरन सिंह, आई.ए.एस. (सेवा मुक्त) और डा. मनप्रीत छतवाल को पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के सदस्यों के तौर पर शपथ दिलाई।

Advertisements

इससे पहले मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने शपथ ग्रहण समागम शुरू करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी अपने कार्यालय से इस आनलाइन समारोह में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here