अवतार नगर में प्लाट में से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के अवतार नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां से खाली प्लाट में से एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई। बताया जा रहा है कि उक्त प्लाट पुलिस स्टेशन से सिफऱ् 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की सचूना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मुताबिक अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। इसके साथ ही मौत के कारणों का भी पता नहीं लग सका है।

Advertisements

थाना भार्गव कैंप के एस. एच. ओ. भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी शक जताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का कत्ल करके उसकी लाश को यहां खाली प्लाट में रख दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here