लोगों को बढ़ रही जनसंख्या के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

world-population-day-seminaar-mahilpur-hospital-OST-center

माहिलपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिमालय फाउंडेशन की तरफ से सिविल अस्पताल माहिलपुर में स्थापित ओ.एस.टी. सैंटर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर डा. जगजीत सिंह व काउंसलर अश्विनी ने मरीजों तथा आम लोगों को विश्व में बढ़ रही जनसंख्या की जानकारी दी और जनसंख्या बढऩे के कारण पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस मौके पर हिमालय फाउंडेशन की प्रोजैक्ट मैनेजर रुची चौहान, परवेश, पारुल व फील्ड वर्कर किरन एवं अमनदीप ने भी मरीजों को जनसंख्या बढऩे से पर्यावरण एवं मानव पर पड़े रहे प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर हिमालय फाउंडेशन व ओ.एस.टी. सैंटर के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here