कानों से उंगलियां निकाल सफाई कर्मियों की बात सुने पंजाब सरकार: बिट्टू भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा है और शहर के जितने भी सफाई कर्मचारी है वह पिछले लंबे समय से हड़ताल पर चल रहे है। पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है और कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। उक्त बात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था के हुए बुरे हाल का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है और अगर कोई बीमारी फैलती है तो उसकी जिम्मेवारी पंजाब सरकार होगी। बिट्टू भाटिया ने कहा कि उन्होंने 2015 से लेकर 2020 तक वह वार्ड नं 42 से पार्षद भी रहे और यह कांग्रेस सरकार की फितरत रही कि नगर निगम के आठ-आठ महीने बीत जाने के बावजूद भी बैठकें नहीं होने दी गई। कांग्रेसी नेताओं के धोखे के कारण निगम के कच्चे कर्मचारी अपने को ठगा महसूस करते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में 2022 में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। भाटिया ने कहा कि पंजाब सरकार अपना वायदा पूरा करते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारी कर्मचारियों की सभी मांगे तुरंत स्वीकार करें, ताकि शहर वासियों को भी स्वच्छता का वातावरण मिल सके। उन्होंने नगर निगम मेयर व कमिशनर से भी अपील की है कि सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की जाए ताकि शहर में जगह-जगह लगे सफाई के ढेर से लोगों को निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here