सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर की तरफ से 5 किलोमीटर फिट इंडिया फ्रीडम वॉक का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर में 5 किलोमीटर फिट इंडिया वॉक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि महीपाल यादव, भा.पु.से. महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब फ्रंटियर ने ध्वज दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों और जवानों ने वॉक में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। वर्तमान समय में कोविड महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी के साथ-साथ खुद को फिट रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए “फिट इंडिया पैदल चाल” मुहिम की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद और शारीरिक क्षमता के अनुसार चल सकता है। यहां तक कि ऐसे वॉक के दौरान ब्रेक भी लिया जा सकता है।

Advertisements

इस कार्यक्रम में मुख्यालय, जालंधर सीमा सुरक्षा बल के समस्त अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों की बड़ी संख्या में भागीदारी को सुनिश्चिच कर रहे है। मुख्यातिथि महोदय ने उपस्थित सभी कर्मिकों के लिए फिट इंडिया की महत्ता बताते हुए कहा कि यह तन और मन दोनों को स्वथ्य रखने का एक साधारण उपाय है। इसके द्वारा एक जवान अपने जीवन में उत्पन्न हुए सभी प्रकार के तनाव को कम कर सकता है। महोदय ने स्वस्थ तन और स्वस्थ मन े बीच सही तालमेल रखने की जरूरत पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here