उडऩ सिख मिल्खा सिंह ने खेल जगत में भारत का नाम पूरे विश्व में किया था रौशन : डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब की तरफ से विश्व विख्यात एथलीट स्व. मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मोहित संधू की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब के प्रदेश कनवीनर डा. रमन घई ने उडऩ सिख मिल्खा सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि मिलखा सिंह ने भारत का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के खेल जगत में रौशन किया था। उन्होंने कहा कि स्व. मिल्खा सिंह के स्वर्गवास होने से हमने देश ने खेल जगत की एक महान सख्शीयत को खो दिया।

Advertisements

भाजपा स्पोर्ट्स पंजाब ने मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि

डा. घई ने कहा कि मिल्खा सिंह युवा खिलाडिय़ों के लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत रहे तथा उनकी प्रेरणा से कई खिलाडिय़ों ने कड़ी मेहनत कर भारत का नाम अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया। डा. घई ने कहा कि स्व. मिल्खा सिंह ने 1956 से लेकर 1964 तक जिस तरह वगैर संसाधनों से कड़ी मेहनत कर विश्व स्तर पर एथलैटिक की दुनियां में अपना लोहा मनवाकर भारत का नाम रोशन किया उसकी जितना प्रशंसा की जाए कम है। डा. घई ने कहा कि मिल्खा सिंह का इस संसार से चले जाना भारत खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है जोकि कभी नहीं पूरी हो सकती तथा हम सभी को मिलखां सिंह की कड़ी मेहनत से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर डा. रमन घई ने भाजपा स्पोर्ट्स सैल पंजाब व समूह भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से उडऩ सिख मिलखा सिंह को अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर मोहित संधू ने कहा कि स्व. मिलखां सिंह की याद हमारे बीच हमेशा रहेगी और वह सदा युवाओं के लिए प्रेरणा दायक रहे। उन्होंने स्व. मिल्खा सिंह को अपने श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ दो मिनट का मौन भी रखा। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन जोंटी, अशीष घई, जय सूर्य, कोच दलजीत सिंह के अलावा गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, नीरज, डा. वशिष्ट कुमार, अकाश कुमार, विक्की चौहान, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, शुभम, करन, बबलू, गगनदीप, दलजीत सिंह, करनैल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here