कई परिवार भाजपा-अकाली और बसपा को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर। हलका चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार अपने हलके में हलका निवासियों के लिए समर्पित भाजपा के साथ कार्य करने के लिए भी जाने जाते है। डा. राज कुमार की तरफ से लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों से लोक प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है। इस कड़ी तहत मल्ल मजारा में कई परिवार डा. राज कुमार की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने पंजाब में जो कार्य किए है। उनको पंजाब के लोक देखकर समझ रहे हैं।

Advertisements

पंजाब सरकार की बढिय़ा नीतियों कारण और डा. राज कुमार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोक बढ़-चढक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर है। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा, अकाली और बसपा से पूरी तरह तंग आ चुके है। उनका मुख्य लक्ष्य हलके की खुशहाली और तरक्की है और इसके लिए उनके द्वारा विकास कार्य किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस गांव को विकास कार्य के लिए 33.29 लाख ग्रांट दी है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में परमजीत सिंह पंच, महिंदर सिंह खेडा साहिब, गोपाल शर्मा, सीतल पठानिया, राम किशन सरोया, महिंदर सिंह सैनी, हरभजन लाल, करमजीत सिंह, प्रेम सिंह, रणजीत सिंह राणा, शमिंदर सिंह सैनी, जोगिंदर सिंह राणा, कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह फदवा, बलवीर सिंह, रोशन लाल, जावेद सम्पी, कमला रानी, सुरिंदर कौर, रजनी भट्टी, सुरिंदर कौर आदि शामिल हुए। इस अवसर पर अमरजीत सिंह सरपंच, सीता रानी ब्लाक समिति मैंबर, कुमार चग्गरां, डा.बलदेव हीर जट्टपुर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here