पुराने जनसंघी व भाजपा नेता पूर्व पार्षद दुआ दंपत्ति परिवार सहित कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुराने जनसंघी व भाजपा नेता रहे पूर्व पार्षद संजीव दुआ व सुनीता दुआ ने परिवार सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने दुआ दंपत्ति व उनके पारिवारिक सदस्यों और समर्थकों का स्वागत किया। इस मौके पर संजीव दुआ, सुनीता दुआ, कुनाल दुआ, रवि दुआ, नितिन दुआ आदि ने समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर संजीव दुआ ने कहा कि उनके परिवार ने 50 साल से भी अधिक समय तक जनसंघ की सेवा की है तथा होशियारपुर में भाजपा के विस्तार एवं मजबूती में भी उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन भाजपा तथा जनसंघ को अपने पुराने कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। जिसके चलते वे ही नहीं आज कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जिनका इनसे मोह भंग हो चुका है।

Advertisements

श्री दुआ ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में भी भाजपा ने उनकी अनदेखी की तथा उनके परिवार की सेवाओं को नजऱअंदाज करते हुए किसी अन्य को टिकट दे दी थी। जिसके चलते उनका सारा परिवार ठगा सा महसूस कर रहा था। इतना ही नहीं भाजपा की केन्द्र सरकार किसानों तथा अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विफल साबित हो रही है तथा इसका संताप आम जनता को भुगरने को मजबूर होना पड़ रहा है। श्री दुआ ने कहा कि होशियारपुर के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य तथा जनता के प्रति उनका समर्पण भाव से वह काफी प्रभावित हुए हैं और इसी के चलते उन्होंने परिवार व साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। श्री दुआ ने कहा कि उनका सारा परिवार श्री अरोड़ा की अगुवाई में शहर के विकास के लिए बनता योगदान देंगे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस बिना भेदभाव विकास की नीतियों पर कार्य करती है तथा जनभलाई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना ही एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि दुआ परिवार ने शहर निवासियों की बहुत सेवा की है तथा इनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे परिवार के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। श्री अरोड़ा ने दुआ दंपत्ति को आश्वस्त किया कि उन्हें पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा और शहर में विकास कार्य करवाने में उनकी सहभागिता अहम होगी। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मंगल रिशी एवं आदित्य बख्शी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here