कराटे कोच जगमोहन विज नैशनल ई-काता चैम्पियनशिप के निर्णायक मंडल में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे कोच  और वर्ल्ड कराते फेडरेशन के सर्टिफाइड जज सेंसेई जगमोहन विज को नेशनल (ई काता )कराटे चैंपियनशिप में सीनियर जजेस के पैनल  वन में चुना गया  है। यह जानकारी देते हुए ज़िला कराटे एसोसिएशन, होशियारपुर के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक शर्मा ने बताया की इंटरनेशनल शीतोर्यु कराते फेडरेशन द्वारा प्रेसिडेंट इंजीनियर  टी. संगतम और जनरल सेक्टरी  सेंसेई मुतुम  बंकिम सिंह के नेतृत्व में आयोजित  इस राष्ट्रीय काता प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 400 कराटेकाज़ भाग लेंगे। 

Advertisements

कराटे ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विजय तिवारी और महासचिव संजीव जांगड़ा के अनुसार साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के  अध्यक्ष  और कराटे ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शक मेंटोर  हांशी भरत शर्मा की भारतीय कराटे के  प्रचार और प्रसार में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह प्रतियोगिता उनके सम्मान में आयोजित की जा रही है।  कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के रैफरी कमीशन के चेयरमैन शिहान प्रेमजीत सेन (पश्चिम बंगाल) के  नेतृत्व में सेंसेई शाजी कोटरम  (केरला) ,  सेंसेई हरिदास गोविंद (महाराष्ट्र ) , सेंसेई विजय कुमार ( उत्तर प्रदेश ),  सेंसेई  गणेश राजपूत (दिल्ली) सेंसेई जगमोहन विज  (पंजाब) इस प्रतिष्ठत प्रतियोगिता के  निर्णायक मंडल में शामिल है । जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के शुभम संदल ,ओम  सिली , आदित्य बक्शी , अर्पित शर्मा , आरती कुमारी , दीपिका जोशी और  दिव्यांशी जोशी इस प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here