धूमल बोले पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान, मिशन रिपीट को लेकर करें दिल से काम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विकासखंड सुजानपुर की पंचायत चबूतरा के बाद मंगलवार को पंचायत खैरी के 10 परिवारों के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शामिल होने वाले लोगों में 2 वार्ड सदस्य भी शामिल है खैरी पंचायत प्रधान किशोर चंद सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में तमाम लोगों ने धूमल निवास हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यकर्ताओं ने अपने आप अपने गले में भारतीय जनता पार्टी के पटके डालें और कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। विगत चुनावों में भटक गए थे लेकिन आने वाले समय में सुजानपुर क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उम्मीदवार बने उनके लिए दिन रात एक कर के मेहनत करी जाएगी उनकी जीत को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisements

पंचायत प्रधान किशोर चंद्र ने बताया जो लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उनमे निशा देवी, नीमो देवी ,वंदना देवी, वार्ड पंच, सुरेश कुमार करम चंद विक्रम चंद्र भूमि चंद वार्ड पंच प्रेम चंद करतार चंद। इत्यादि परिवार शामिल हैं उधर भाजपा में शामिल तमाम कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आपका स्वागत है केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं इस योजना से लोगों को क्या फायदा मिल सकता है। इसके बारे में जानकारी दें। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर डट जाए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here