2022 के चुनावों में मुकेरियां की जनता शिअद नेता सरबजोत साबी को सौंपेगी हलके की बागडोर: पार्षद पूनम रत्तू

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़), प्रवीण सोहल। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली-बसपा गठबंधन अपना 25 साल पुराना इतिहास दोहराएगा। इस बार शिअद-बसपा सरकार पंजाब की जनता की सेवा में उतरने जा रही है। जिसके सियासी समीकरण बदलने शुरू हो गए हैं। भाजपा से गठबंधन तोड़ चुकी शिरोमणि अकाली दल अब बहुजन समाज पार्टी साथ में चुनाव लड़ेगी। उक्त बातें मुकेरियां के वार्ड 11 की पार्षद पूनम रत्तू ने कहीं। उन्होंने कहा कि विधान सभा मुकेरियां में शिअद- बसपा के नेता सरबजोत सिंह साबी अन्य दलों को पीछे कर काबिज होंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि साबी का दूसरे दलों के गुटों में बंटे नेता भी सहयोग करेंगे,क्योंकि कांग्रेस की विधायका अपने सिपासिलारों को एक लाइन में लेकर आने में असफल रही हैं। वहीं किसान जथेबंदियां भी साथ देने को उतावली हैं। पूनम ने कहा कि सरबजोत सिंह साबी लम्बे अर्से से शिअद का नेतृत्व कर रहे हैं। यही नहीं 5 वर्षों तक जिलापरिषद चेयरमैन पद पर आसीन रहकर इलाके की सेवा कर चुके हैं। उनकी बेदाग छवि को देख इलाके के लोग उन्हें पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस बार मुकेरियां की जनता ने विस् चुनावों दौरान शिअद बसपा गठबंधन को सत्ता में लेकर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here