समाजिक संर्घर्ष पार्टी की ओर से 27 सितंबर के भारत बन्द को पूर्ण समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सामाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार द्वारा बनाये खेतीबाड़ी किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चें की ओर से लगभग 1 साल से चलाये जा रहे संघर्ष को अनदेखा करने की नीति की सख्त आलोचना की है। पार्टी के नेताओं सर्वश्री जसविन्द्र सिंह (सरपरस्त), मास्टर महिन्द्र सिंह हीर (प्रदेश अध्यक्ष), इंजी. किशोर गुरू (इंचार्ज पंजाब तथा चंडीगढ़), तीर्थ राम तोगडिय़ा (जनरल सचिव पंजाब), कुलवन्त सिंह चौहान, हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, पंजाब), शलिन्द्र कुमार धीमान (हलका इंचार्ज पटियाला, हरचन्द सिंह जखवाली (उप-प्रधान) ने एक संयुक्त प्रैस ब्यान में बताया कि पार्टी राष्ट्रीय प्रधान हरविन्द्र कौर के दिशा निर्देशानुसार पार्टी शुरू से ही तीनों ही काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसानों के संघर्ष में साथ दे रही है।

Advertisements

अब संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से काले कानून रद्द करवाने के लिए जो 27 सितम्बर को भारत बन्द किया जा रहा है उसका समाजिक संघर्ष पार्टी देश स्तर तथा पंजाब स्तर पर भरपूर समर्थन करती है तथा केन्द्र सरकार से ज़ोरदार मांग करती है कि तीनों काले कानून तुरन्त रद्द किये जाए। पाटी के प्रदेश प्रधान मास्टर महिन्द्र सिंह हीर ने यह भी बताया कि पंजाब के समूह युनिटों को हर स्तर पर 27 सितम्बर को किये जा रहे भारत बन्द में शामिल होने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। श्री हीर ने कहा कि यह संघर्ष अकेला किसानों का ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश के किसानों, मज़दूरों, गरीब जनता, मुलाज़म वर्ग तथा छोटे दुकानदारों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हैं। इस कारण उन्होंने समूह भारत/पंजाब वासियों को 27 को भारत बन्द में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here