फेडरेशन के प्रधान प्रभजीत सिंह इस बार फिर से मैदान में

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटेगरी वैल्फेयर फैडरेशन की एक बैठक जिला प्रधान कपिल देव पराशर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान श्री पराशर ने आगामी पंजाब विश्वविद्यालय के सैनेट चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि फेडरेशन के प्रधान प्रभजीत सिंह इस बार फिर से मैदान में है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से पंजाब विश्वविद्यालय में लोगों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के पक्ष में काम किया है तथा सरकार की मनमानियां को रोकने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की। श्री पराशर ने कहा कि प्रभजीत सिंह का सीरियल नंबर 30 है।

Advertisements

हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि 26 सितंबर को होने वाले चुनाव में हम उनको अपनी पहली प्रेफरेंस देकर उनकी सफलता को निश्चित बनाएं ताकि हमें ऐसा साथी मिले जो पंजाब विश्वविद्यालय में जरूरत पडऩे पर हमारी मदद कर सके। इस मौके पर लेक्चरर बलबीर सिंह सैनी, मुख्य अध्यापक कृष्ण कुमार अरोड़ा,विद्यासागर,प्रदीप अग्निहोत्री, प्रिंसिपल दविंदर सिंह ,शिवकुमार शर्मा,सुरेंद्र कुमार सैनी, इकबाल सिंह, जोगिंदर सिंह, बलवीर सिंह, अमीर सिंह, अमर सिंह, संतोख सिंह कॉलकट, लेक्चरर गुरमीत सिंह, प्रिंसिपल परगट सिंह ,लेक्चरर इंदरजीत सिंह, राजीव राजन सिंह ,राधेश्याम आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here