युवा नेता नितिन गुप्ता नन्नु विधानसभा हलका डेरा बस्सी के इंचार्ज नियुक्त, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा संगठन को और मजबूत करने हेतु तथा बूथ स्तर तक की सरंचना के निरिक्षण व बाकि बची सरंचना को जल्द पूरा करने के लिए पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा इन्चार्जों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर के युवा नेता नितिन गुप्ता नन्नू को विधानसभा हलका डेरा बस्सी का इंचार्ज लगाय गया है।

Advertisements

पार्टी द्वारा हलका इंचार्ज लगाए जाने पर नन्नू ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व अन्य आला पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। भाजपा इस बार पंजाब में पहली बार 117 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जिसमें पार्टी की पूर्णतया जीत सुनिश्चित करने तथा कार्यकर्ताओं के मार्ग-दर्शन हेतु पार्टी ने अपने प्रदेश स्तरीय नेता हर विधानसभा का कार्यभार देखेंगें और वहां की बूथ स्तर तक की सरंचना को पूर्ण करवाने का कार्य करेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here