अक्तूबर माह में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अक्तूबर महीने में पूरे 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप भी बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्तूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है, जिसके अनुसार अक्तूबर महीने में 21 छुट्टियां हैं। इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। 21 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

Advertisements

12 अक्तूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद।
13 अक्तूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद।
14 अक्तूबर – दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
15 अक्तूबर – दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद।
16 अक्तूबर -दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद।
17 अक्तूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्तूबर -कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद।
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
20 अक्तूबर -महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद।
22 अक्तूबर -ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में छुट्टी।
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अक्तूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 अक्तूबर -विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
31 अक्तूबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here