भीषण युद्ध में मेघनाद के तीर से मूर्छित हुए लक्ष्मण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से महंत रमिंदर दास जी के आशीर्वाद एवं प्रधान शिव सूद की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला के मंचन में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन किया गया। जब रावण सीता का हरण कर अशोक वाटिका ले गया। इधर प्रभु राम व लक्ष्मण सीता वियोग में भटक रहे थे। भटकते-भटकते रास्ते में उन्हें घायल जटायु मिले। जटायु ने बताया कि लंकापति रावण सीता मैया को दक्षिण दिशा की तरफ ले गया है। यह कह कर उसने प्राण त्याग दिए। सीता को खोजते-खोजते राम व लक्ष्मण की मुलाकात वीर हनुमान से हुई। हनुमान ने सुग्रीव से प्रभु राम की मित्रता करवाई। राम ने सुग्रीव के भाई बाली का वध कर उनका राज्याभिषेक किया तथा बाली पुत्र अंगद को युवराज पद से सुभोभित किया। इसके बाद भगवान राम तथा लक्ष्ण एक पर्वत पर वास करने लगे। वर्षा ऋतु के बाद भी जब सुग्रीव ने अपना वचन नहीं निभाया तो राम क्रोधित हो गए। तब सुग्रीव ने वानर सेना को चारों दिशाओं में माता-सीता की खोंज के लिए भेजा। सुग्रीव ने हनुमान, अंगद, नल, नील व जामवन्त जैसे योद्धाओं को दक्षिण दिशा की तरफ भेजा। हनुमान समुंद्र लाघ कर रावण की नगरी लंका पहुंचे। उनकी भेंज रावण के भाई राम भक्त विभीषण से हुई। फिर हनुमान अशोक वाटिका पहुंचे तथा सीता माता को चिन्ह स्वरूप प्रभु राम की अंगूठी देकर तथा अशोक वाटिका को उजाड़ कर लंका दहन करते हुए राम के पास किश्किंदा पहुंचे। राम वानर सेना के साथ समुंद्र के किनारे पहुंचे और समुंद्र देव से रास्ते देने की प्रार्थना की। तब नल व नील की सहायता से पत्थरों का पुल बनाया। इसके बाद अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा। इस पर रावण नहीं माना तो राम ने वानरों को साथ ले लंका पर चढ़ाई कर दी। दोनों से घमासान युद्ध होने लगा।

Advertisements

श्री राम लीला में आगे रावण पुत्र मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। मेघनाद राम सेना को व्याकुल कर देता है। लक्ष्मण श्रीराम का आशीर्वाद लेकर मेघनाद से युद्ध करने के लिए आते हैं। युद्ध में मेघनाद लक्ष्मण के ऊपर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर उन्हें मूर्छित कर देता है। राम सेना में हाहाकार मच जाता है। विभीषण की सलाह पर लंका से सुषेन वैद्य को लाया जाता है। वह हिमालय से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हिमालय पर पहुंच कर हनुमान जड़ी-बूटी को पहचान नहीं पाते तो पूरे पहाड़ को लेकर आते हैं। संजीवनी बूटी से लक्ष्मण होश में आ जाते हैं। जिससे कि राम दल में खुशी की लहर दौड़ जाती है। इस अवसर पर प्रधान शिव सूद, चेेयरमैन गोपी चंद कपूर, संरक्षक आर.पी धीर, महासचिव प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, कैशियर संजीव ऐरी, राकेश सूरी, रणजीत राणा शिव सेना, मीडिया प्रभारी कमल वर्मा, सहमीडिया प्रभारी रजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, अश्विनी गैंद, शम्मी वालिया, शिव जैन, हरीश आनंद, कृष्ण गोपाल आनंद, सुभाष गुप्ता, मनोहर लाल जैरथ, अरुण गुप्ता, विपन वालिया, पवन शर्मा, अजय जैन, नरोत्तम शर्मा, अशोक सोढी, कुनाल चथरथ, शुभाकर भारद्वाज, सुनील पडियाल, मनि गोगिया, राकेश डोगरा, दविंदर नाथ बिंदा, वरुण कैंथ, दीपक शारदा, नंबरदार रघुवीर बंटी, कपिल हांडा, विनोद कपूर, मास्टर मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, रमन डोगरा, अश्विनी छोटा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here