रिपोर्ट: पाली स्टैलर, होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के जिला होशियारपुर के होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर स्थित कस्बा गढ़दीवाला में देर सायं एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग पर गोली चला दी। गोली उसके पैर पर लगी और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार गढ़दीवाला में एक्टिवा सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग जिसकी पहचान पूर्व कैप्टन अमरीक सिंह प्रधान जट्ट मोहल्ला गुरुद्वारा गढ़दीवाला के तौर पर हुई है पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस उपरांत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी थी।
दूसरी तरफ सिविल अस्पताल पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता जसवीर सिंह राजा ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अमन कानून की स्थिति को बहाल करने में नाकामयाब हो रही है। आए दिन लोग अपराधिक घटनाओं के शिकार हो रहे हैं तथा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।