मोदी सरकार द्वारा सीमावर्ती राज्यों में बी.एस.एफ का दायरा बढ़ाना देश के संघी ढांचे पर हमला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब ने मोदी सरकार की ओर से सीमावर्ती राज्यों की सरकारों से बिना सलाह मशवरा किये सरहदों पर बी.एस.एफ के अधिकारों में बढ़ौतरी करने को देश के संघीय ढांचे पर हमला करार देते हुये इस पर दोबारा विचार करने की मांग की है। पार्टी नेताओं सर्वश्री इंजीः किशोर गुरू (इंचार्ज पंजाब-चंडीगढ़), प्रदेश अध्यक्ष मास्टर महिन्द्र सिंह हीर, तीर्थ राम तोगडि़या (जनरल सचिव पंजाब) तथा हरविन्द्र सिंह प्रिंस ने एक संयुक्त ब्यान में कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से पंजाब का बहुत बड़ा क्षेत्रफल बी.एस.एफ. के अधिकार में आ जायेगा जिससे जहां खेतीबाड़ी सम्बन्धी समस्याओं में बढ़ौतरी होगी वहीं पंजाब पुलिस के अधिकारों का भी हनन होगा क्योंकि बी.एस.एफ तथा फौजें सरहदों पर रक्षा करने के लिए तैनात है तथा बाकी स्थानों पर लॉ-एण्ड-आर्डर को कायम रखने के लिए पंजाब पुलिस जि़म्मेवार होती हे। अगर देश को बाहरी खतरा महसूस हो तो संविधान में ऐसे फैसले करने का अधिकार केन्द्र सरकार के पास होता है।

Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष मास्टर महिन्द्र सिंह हीर ने कहा कि एक तरफ किसान एक साल से खेतीबाड़ी विरोधी कानून रद्द करवाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे है दूसरी तरफ केन्द्र/भाजपा की मोदी सरकार उनके संघर्षों को दबाने की साजिशे रच रही है जिसको पंजाब की जनता कभी भी बर्दाशत नही करेगी। पंजाब प्रधान मास्टर हीर ने प्रैस को यह भी बताया कि समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब द्वारा लगभग 50 साल से देश में समाजिक तथा आर्थिक क्रान्ति के लिए जनता को संगठित करने वाले अम्बेडकर साहिब के मिशन को समर्पित तथा पैगाम के संस्थापक सरदार तजिन्द्र सिंह झल्ली की पत्नी श्रीमति मनजीत कौर झल्ली (श्रीमति हरविन्द्र कौर राष्ट्रीय प्रधान के माता जी तथा सरपरस्त सरदार जसविन्द्र सिंह जी की सास साहिबा) के गत दिनो अचानक निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। 16 अक्तूबर (दिन शनिवार) को पंजाब से पार्टी वर्कर, पारिवारिक सदस्य तथा अम्बेडकर मिशन को समर्पित नेता भारी गिनती में उनके गृह फेज़-7 मोहाली में अन्तिम अरदास में शामिल हुये। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here